राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक, अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर

City/ STATE'S उत्तर प्रदेश राष्ट्रिय लोक अदालत

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट – इस्तिकार खान 

आगरा। 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर 10 सितंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय कुमार मलिक ने की।बैठक में अधिकाधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए चिन्हित करने, पक्षकारों को सुलह-समझौते के लिए प्रेरित करने और लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शारिब अली, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार-I समेत सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।जनपद न्यायाधीश ने आमजन से अपील की कि वे अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन विवादों का त्वरित और सरल समाधान कराने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *