तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/मोहम्मद सुमेर
आगरा। विश्व धरोहर ताजमहल में ड्यूटी के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कर्मचारी को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ताजमहल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। वहीं मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।

घटना के बाद ताजमहल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मामले में परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच की बात कही जा रही है। कर्मचारी की मौत के बाद ASI कर्मचारियों और परिजनों में शोक की लहर है।





