महिला शिक्षकों की नई टीम उठाएगी बेटियों की सुरक्षा – आप्टा

City/ STATE'S EDUCATION NATIONAL POLITICS आगरा उत्तर प्रदेश शिक्षा स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / जाहिद सलमानी 

आगरा। ऑल प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (आप्टा) की महिला कार्यकारिणी का गठन मदिया कटरा स्थित एक संस्थान में किया गया। संगठन की नई महिला टीम में वैशाली मल्होत्रा को अध्यक्ष, डॉ. सविता ठाकुर को उपाध्यक्ष, अरुणा शर्मा को सचिव तथा साक्षी कपूर और रश्मि डागा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। पांच सदस्यीय महिला कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन ने महिला शिक्षकों और बालिकाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। आप्टा के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि नई महिला कार्यकारिणी शिक्षा के क्षेत्र में महिला शिक्षकों की समस्याओं को सामने लाने के साथ-साथ बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी। नई जिम्मेदारी संभालने वाली पदाधिकारियों को डॉ. सुनील उपाध्याय ने शपथ दिलाई और संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। नव नियुक्त महिला अध्यक्ष वैशाली मल्होत्रा ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाना, बच्चियों की सुरक्षा को लेकर समाज में चुप्पी तोड़ना और महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों से जुड़े मुद्दों को केवल चर्चा तक सीमित न रखते हुए सामाजिक स्तर पर जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षकों को संगठन में अधिक सक्रिय भूमिका देने तथा शिक्षा, महिला समानता, बालिका सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि महिला शिक्षकों की सहभागिता को मजबूत करते हुए समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। नई महिला कार्यकारिणी के गठन पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने नव नियुक्त टीम को शुभकामनाएं दीं। आप्टा के महासचिव मुकेश मीरचंदानी ने नवागत पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. ऋतु भार्गव, प्रार्थना परिहार, कल्पना उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *