आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंदा

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश हादसा

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ इस्तिकार खान 

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। सड़क पार कर रहे एक युवक को अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और दूसरी साइड जा पहुंचा। इसी दौरान सड़क पार कर रहा युवक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान और हादसे की पूरी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *