तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – देवेंद्र राजपूत
आगरा। थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर स्थित उपाध्याय हॉस्पिटल में इलाज में देरी को लेकर मरीज और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मरीज दीपक ने अस्पताल स्टाफ पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अस्पताल के कमरे में मारपीट होती दिखाई दे रही है।

मरीज दीपक के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद उसकी ड्रेसिंग नहीं की गई थी। ड्रेसिंग न होने की शिकायत करने पर विवाद बढ़ गया। दीपक ने महिला समेत कई लोगों पर मारपीट करने और इलाज के दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





