एडीए के नवागत उपाध्यक्ष विजय कुमार का कर्मचारी महासंघ ने किया स्वागत-अभिनंदन

City/ STATE'S Exclusive POLITICS आगरा आगरा विकास प्राधिकरण उत्तर प्रदेश एडीए उपाध्यक्ष स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / राजकुमार मीना 

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में नवागत उपाध्यक्ष एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा विजय कुमार का उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ आगरा के प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत-अभिनंदन किया। 26 सितंबर को महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने एडीए कार्यालय पहुंचकर नवागत उपाध्यक्ष को पटका एवं पगड़ी पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने कहा कि विजय कुमार पूर्व में आगरा नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और कर्मचारियों से जुड़ी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग किया था। उन्होंने कहा कि विजय कुमार की कार्यशैली, मिलनसार व्यवहार और कर्मचारी हितों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण महासंघ से उनका विशेष सानिध्य रहा है। विनोद इलाहाबादी ने कहा कि नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रहते हुए विजय कुमार ने गृहकर व्यवस्था में सुधार के लिए भी कार्य किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व में शहर के विकास को नई गति मिलेगी। स्वागत के दौरान नवागत उपाध्यक्ष विजय कुमार ने महासंघ के प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया और आगरा के विकास को और अधिक गति देने के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विनोद इलाहाबादी, राकेश साहू, सम्राट चौधरी, मनीष चौहान, शनी चौहान, योगेश साहू, रोबिन इलाहाबादी, ऋतिक इलाहाबादी, हरी शंकर चौहान, हरेश नरवार और कान्हा ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *