जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — इस्लाम अब्बास 

आगरा। जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जुए के एक फड़ पर छापा मारकर मौके से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि पकड़े गए लोग मौके पर ताश के पत्तों के जरिए जुए की बाजी लगा रहे थे और लाखों रुपये की हार-जीत का खेल चल रहा था। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से एक ताश की गड्डी, करीब 30 हजार रुपये की नकदी और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद टीम ने जुए के अड्डे पर घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को थाने लाया गया, जहां उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के बाद जुआ खेलने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *