आगरा में 65 बच्चों ने दिखाई चित्रकला प्रतिभा

City/ STATE'S Cover Story EDUCATION Exclusive NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी रेलवे वायरल विधायक शिक्षा सोशल मीडिया स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – राजकुमार मीना 

आगरा। महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे, आगरा की ओर से रविवार को अधिकारी क्लब में कर्मचारियों के बच्चों के लिए ‘ऑन-द-स्पॉट’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता में 6 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को तीन समूहों में बांटा गया। अलग-अलग आयु वर्ग के लिए फलों की टोकरी, रेलगाड़ी, मेरा पसंदीदा कार्टून, विद्यालय की पिकनिक, सुंदर बगीचा, शादी का दृश्य और माता-पिता के साथ रेल यात्रा जैसे विषय निर्धारित किए गए थे।

प्रतियोगिता में कुल 65 बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाशीलता व कलात्मक प्रतिभा को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर संगठन की अध्यक्षा ईशानी गोयल, उपाध्यक्षा सुष्मा अग्रवाल, सचिव मोनिका सिंह सहित संगठन की सदस्य मौजूद रहीं। ईशानी गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उनमें कला के प्रति रुचि व आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कल्याण निरीक्षक राजेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *