कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद थाना सदर पुलिस की कार्रवाई व्यापारी पुत्र आदित्य जैन गिरफ्तार

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन

आगरा। शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता से हुए विवाद के मामले में न्यायालय से जारी वारंट के बाद थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यापारी पुत्र आदित्य जैन पुत्र विकास जैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वारंट के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठित अधिवक्ता से हुए विवाद को लेकर आदित्य जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी प्रकरण में न्यायालय की कार्रवाई के दौरान वारंट जारी हुए थे। इस मामले में न्यायालय में परिवार वाद भी दर्ज हुआ था, जिसमें आदित्य जैन के वारंट चल रहे थे। वारंट जारी होने के बाद थाना सदर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, संबंधित प्रकरण में बीएनएस की धारा 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर थाना सदर पुलिस की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आदित्य जैन को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद आदित्य जैन पुत्र विकास जैन को जेल भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अब न्यायालय के स्तर पर जारी रहेगी। वारंट जारी होने से लेकर गिरफ्तारी और न्यायालय में पेशी तक थाना सदर पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत कार्रवाई की है।फिलहाल आदित्य जैन न्यायालय के आदेश पर जेल भेजे जा चुके हैं। प्रकरण में आगे की कार्रवाई न्यायालयीय एवं विधिक प्रक्रिया के अनुसार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *