उधारी के रुपये मांगने गए व्यक्ति की मौत पर बवाल, अंतिम संस्कार से परिजनों का इंकार

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भगवती बाग में उधारी के रुपये मांगने गए व्यक्ति की मौत का मामला सोमवार को और गरमा गया। प्रिंट मीडिया में प्रकाशित “बीसी संचालक” शब्द को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। विरोध स्वरूप परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इंकार कर दिया। सोमवार सुबह क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना है कि आरोपियों के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए और पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बावजूद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ और मौके पर लगातार भीड़ जुटती रही।

Oplus_131072

मामले की गंभीरता को देखते हुए कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता भी घटनास्थल पर पहुंचे। बढ़ते तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Oplus_131072

पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है तथा लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं, प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *