आगरा में जुटे देशभर के 450 हृदय रोग विशेषज्ञ

City/ STATE'S Cover Story Health NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान / ज़ाहिद सलमानी 

आगरा। होटल जेपी पैलेस में आगरा इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी सोसाइटी की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार ‘कार्डियोलॉजी आगरा लाइव 6.0’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देशभर से करीब 450 डेलीगेट्स शामिल हुए। पहले दिन हार्ट फेलियर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, एओर्टा, कार्डियक सर्जरी और स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन जैसे विषयों पर 20 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। आयोजन सचिव डॉ. सुवीर गुप्ता ने लोगों से स्वस्थ हृदय के लिए लाइफस्टाइल सुधारने, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और शराब से दूरी बनाने और नियमित टहलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डायबिटीज के साथ स्मोकिंग करने वालों में हार्ट फेलियर का खतरा काफी बढ़ जाता है। डॉ. हिमांशु यादव ने हार्ट और किडनी के आपसी संबंध पर जोर देते हुए कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए किडनी का स्वस्थ रहना भी जरूरी है। नई दिल्ली से आए डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि आधुनिक एंजियोप्लास्टी ने उन बुजुर्ग और हाई रिस्क मरीजों के इलाज की संभावनाएं बढ़ाई हैं, जिन्हें पहले सर्जरी के लिए अनुपयुक्त माना जाता था। वहीं TAVR, MitraClip और ट्राइकसपिड वाल्व इंटरवेंशन जैसी तकनीकों से बिना ओपन सर्जरी के वाल्व संबंधी बीमारियों का इलाज संभव हुआ है। डॉ. सुमीत सेठी ने DAPT थेरेपी में इस्केमिक सुरक्षा और ब्लीडिंग रिस्क के बीच संतुलन को जरूरी बताया। वहीं डॉ. सुब्रत अखौरी ने मिनिमली इनवेसिव तकनीकों में मरीज की सुरक्षा, सही केस चयन और व्यवस्थित इलाज को महत्वपूर्ण बताया। सम्मेलन में हाइपरकलीमिया, TAVR वाल्व डीजेनेरेशन, नई हार्ट फेलियर गाइडलाइंस, HFpEF और हार्ट अटैक के बाद होने वाली जटिलताओं पर भी विशेषज्ञों ने अपने शोध और अनुभव साझा किए। डॉ. सौरभ नागर ने HFrEF मरीजों में ‘फोर पिलर्स’ थेरेपी और वेरीसिगुएट के उपयोग पर चर्चा की। कार्यक्रम में जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. दलजीत सिंह गंभीर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इकोकार्डियोग्राफी पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण और कार्डियोलॉजी विषय पर डिबेट भी आयोजित हुई। आयोजन सचिव डॉ. सुवीर गुप्ता ने बताया कि 25 अक्टूबर को होटल हॉलीडे इन, संजय प्लेस में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मेडिकल छात्रों के लिए विशेष इकोकार्डियोग्राफी वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें LVEF मापने, वाल्व की खराबी पहचानने और रिपोर्ट पढ़ने की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *