कैफे का वीडियो वायरल होने के बाद 17 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

City/ STATE'S उत्तर प्रदेश बरेली वायरल

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

बरेली। बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव आलमपुर गजरौला से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद 17 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, छात्रा कुछ लोगों के साथ इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित एक कैफे गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा मानसिक तनाव में आ गई और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कैफे में छात्रा के साथ मौजूद एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और संबंधित अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कैफे में मौजूद एक युवक ने वीडियो बनाया था, जिसके सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह दुखद घटना हुई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर रही है और अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।क्षेत्राधिकारी (हाईवे) देवेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *