तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – इस्तिकार खान
आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में पर्यटक को लेकर गाइड और दुकानदार के बीच कमीशन के विवाद का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दुकान पर क्लाइंट को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और बहस होती दिखाई दे रही है। दुकानदार का आरोप है कि गाइड ने पर्यटक को दुकान पर लाने के एवज में कमीशन की मांग की। बातचीत के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे को चुनौती देते भी नजर आ रहे हैं। दुकानदार ने दुकान में लगे कैमरों में पूरी घटना की रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए उसे पुलिस चौकी पर भेजने की बात कही है। वीडियो सामने आने के बाद ताजगंज क्षेत्र में पर्यटकों को लेकर कथित कमीशन के खेल और पर्यटन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।





