घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ ज़ाहिद सलमानी 

आगरा। थाना कमला नगर पुलिस ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने के कंगनों के टुकड़े और नकदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई की देर रात कमला नगर क्षेत्र में बदमाश घर में घुस गए थे। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग महिला के हाथ से सोने के कंगन और नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर महिला के हाथ में चोट भी आई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शाहरुख और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 24.10 ग्राम पीली धातु के आठ टुकड़े तथा घटना से संबंधित 270 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीसरे आरोपी सलमान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। कमला नगर पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *