तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – ज़ाहिद सलमानी
आगरा |ट्रांस यमुना थाना थाना क्षेत्र के 100 फुटा मार्ग स्थित कंपोजिट शराब ठेके पर कैंटीन संचालक से कहासुनी के बाद युवकों ने जमकर हंगामा कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। अचानक हुई मारपीट से ठेके पर मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही ट्रांस यमुना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।





