पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

City/ STATE'S CRIME उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन फिरोजाबाद

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

फिरोजाबाद। हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी समीर उर्फ अत्तू को थाना रामगढ़ पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समीर उर्फ अत्तू हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुठभेड़ के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *