पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

City/ STATE'S CRIME Exclusive आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / राजकुमार मीना 

आगरा। थाना छत्ता क्षेत्र में बाजार के बीच हुए पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्की यादव और शुभ उर्फ सूर्य यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बाजार में किसी बात को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने पिता और पुत्र पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने लक्की यादव और शुभ उर्फ सूर्य यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले की गहन जांच जारी है और घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना थाना छत्ता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *