तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ अजेंद्र चौहान
आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर एवं आगरा जिले की संयुक्त तिरंगा यात्रा गुरुवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया के नेतृत्व में निकली यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और आम लोगों ने हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कोठी मीना बाजार स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा शाहगंज बाजार होते हुए तहसील सदर स्थित हेमू कालानी स्मारक तक पहुंची। यात्रा में सबसे आगे भारत माता की झांकी रही। इसके पीछे साउंड वाहन और मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, बैंड, ढोल-नगाड़ों और हजारों कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विकसित भारत संकल्प हमारा’ जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 500 फीट से अधिक लंबी तिरंगा चादर लेकर यात्रा में आगे बढ़े।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम भी तिरंगा यात्रा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को नागरिक दायित्व से जोड़ना आवश्यक है। स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के योगदान को याद करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान उनके प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति है। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और नई पीढ़ी को देश के वीर सपूतों के बलिदान, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

तिरंगा यात्रा में महापौर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, विधायक रानी पक्षपालिका सिंह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक जीएस धर्मेश, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, विधायक छोटेलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके अलावा हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, हरिओम रावत, सत्यव्रत दुबे, शिव कुमार प्रमुख, नीतेश शिवहरे, राहुल सागर, मनवीर चौहान, मनमोहन कुशवाह, रोहित कत्याल, मुकेश चाहर, तपेश जैन, करुणानिधि गर्ग, डॉ. निधि शर्मा, अनीता खरे, नेहा गुप्ता, माधुरी माहौर, उमाशंकर माहौर, संतोष सिकरवार, राम कुमार शर्मा, अनिल सारस्वत, विकास भारद्वाज, आशा अग्रवाल, सीमा सिंघल और रेखा नागपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के समापन पर देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।





