तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी
आगरा। प्रज्ञा श्रवण मुनि श्री 108 अमित सागर जी महाराज के चातुर्मास स्थापना दिवस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने सहभागिता कर धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ मुनि श्री के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर वर्षा योग कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन रैमजा तथा जैन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सतेन्द्र जैन सौली का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान सतेन्द्र जैन सौली ने मुनि श्री 108 अमित सागर जी महाराज से आशीर्वाद लेते हुए समाज में शांति, सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





