एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी

आगरा। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार रामबाग मंडल एवं सीतानगर मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा महानगर के उपाध्यक्ष मनवीर चौहान, मनमोहन कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष मनीष अवस्थी एवं गजेंद्र वर्मा, मंगल सिंह चौहान, पार्षद शेरा भाई , श्यामसुंदर अग्रवाल सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी, पार्टी के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *