द इंटरनेशनल स्कूल आगरा में गूंजी कृष्ण भक्ति की धुन

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ अजेंद्र चौहान 

आगरा। द इंटरनेशनल स्कूल, आगरा में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण और बाल गोपाल के आकर्षक स्वरूप में नजर आए। बच्चों की मासूमियत, मनमोहक अदाओं और शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को अपनी कला और अभिनय के माध्यम से जीवंत कर दिया। छोटे-छोटे कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों से स्कूल परिसर में जन्माष्टमी की रौनक देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्कूल के एमडी संजय कला ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूल स्टाफ ने भी बच्चों की मेहनत और शानदार प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।

KG-2C की क्लास टीचर Shirley ने बताया कि बच्चों ने जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए काफी मेहनत और उत्साह के साथ तैयारी की थी। कार्यक्रम में Punav Arora, Oges, Izza सहित KG-2C के कई बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से परिचित होने तथा उससे जुड़ने का सुंदर अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *