किशोरी को धमकाकर गहने और नकदी हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने किशोरी को धमकाकर गहने और नकदी हड़पने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास से दबोचा।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 40 ग्राम पीली धातु (आभूषण) और ₹1,000 नकद बरामद किए गए हैं। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को डराकर-धमकाकर उससे घर से गहने और नकदी मंगवाई थी।

इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। एसीपी राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना सदर बाजार पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *