तहकीकात TODAY
रिपोर्ट — फरहान खान
आगरा। उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की सख्ती और जीरो टॉलरेंस नीति एक बार फिर जमीनी स्तर पर असर दिखाती नजर आई। आगरा के थाना एकता क्षेत्र में बालिका से छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आने के बाद यूपी पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर एक मजबूत संदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल से घर लौट रही एक बालिका के साथ ऑटो चालक द्वारा अभद्रता और छेड़छाड़ की गई। जैसे ही परिजनों ने इसकी सूचना थाना एकता पुलिस को दी, पुलिस ने बिना देरी किए तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
तेज रफ्तार पुलिसिंग का उदाहरण
उत्तर प्रदेश पुलिस की मुस्तैदी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विशेष टीम गठित कर आरोपी की पहचान की गई और बम्बू रिसोर्ट के पास से शमशुद्दीन उर्फ सुखा को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद कर लिया गया।
सरकार की नीति का असर
योगी सरकार की महिला सुरक्षा प्राथमिकता और कड़े निर्देशों का ही परिणाम है कि प्रदेश में ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो रही है। “मिशन शक्ति” जैसे अभियानों ने पुलिस को और अधिक संवेदनशील व सक्रिय बनाया है।इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस की तत्परता ने एक बार फिर जनता का भरोसा मजबूत किया है। अब अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं, और बेटियां खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं।





