तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – इस्लाम अब्बास
आगरा के अवधपुरी थाना क्षेत्र के पुष्पांजलि फेस-3 में देर रात करीब 3:30 बजे एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान घर के अंदर तीन लोग फंस गए। सूचना मिलते ही चौकी अवधपुरी के उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिसकर्मियों ने घर का ताला खोलकर अंदर फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

उपनिरीक्षक ने बिजली की लाइन कटवाकर जलती हुई स्कूटी को घर से बाहर निकलवाया। इसके बाद साइकिल, वाशिंग मशीन समेत अन्य जले सामान को भी अलग किया गया। पुलिसकर्मियों ने बाल्टियों से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते पुलिस की तत्परता से घर में फंसे तीन लोगों की जान बच गई।





