तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – अजेंद्र सिंह चौहान
आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्लीपर बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के चलते हादसा हुआ।

हादसा माइलस्टोन 152 से 155 के बीच करीब रात ढाई बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।





