ताजगंज में हैंडीक्राफ्ट की दुकान में भीषण आग लाखों का सामान जलकर खाक होने की आशंका

City/ STATE'S आग आगरा उत्तर प्रदेश फायर विभाग

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में स्थित एक हैंडीक्राफ्ट की दुकान में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का हैंडीक्राफ्ट का सामान जलकर नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *