डीपी होटल में पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश वायरल

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा चौकी अंतर्गत स्थित डीपी होटल में पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।

पीड़ित पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उसने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पति का आरोप है कि उसके दोस्त आरिफ ने उसके साथ विश्वासघात किया और उसकी पत्नी पिछले तीन महीनों से मायके में रह रही है।

पीड़ित का कहना है कि उसने शाहदरा चौकी पुलिस से कई दिन पहले सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते उसने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में संचालित हो रहे होटलों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ होटलों में बिना उचित पहचान पत्र (आईडी) और रजिस्टर में एंट्री किए ही कमरे उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की सत्यता की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *