ताजमहल के पश्चिमी गेट पर गर्मी और उमस से दो महिला पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर्यटक

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। ताजमहल देखने पहुंची दो महिला पर्यटकों की शनिवार को अत्यधिक गर्मी, उमस और भीड़ के चलते अचानक तबीयत बिगड़ गई। पश्चिमी गेट के पास चक्कर आने से दोनों पर्यटक गिर पड़ीं। सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए पर्यटक सुविधा केंद्र भिजवाया।

जानकारी के अनुसार नेपाल से ताजमहल देखने आई सुशा (37 वर्ष) और गुजरात की पायल (30 वर्ष) पश्चिमी गेट पर अत्यधिक भीड़ के बीच गर्मी और उमस के कारण चक्कर खाकर गिर गईं। घटना की सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर महिला पर्यटकों की स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस टीम ने तत्काल पश्चिमी पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र से डॉक्टर रिंकू बघेल और एंबुलेंस चालक भूरे सिंह को बुलाया। दोनों महिला पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के लिए पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार और आराम के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। कुछ देर आराम करने के बाद दोनों महिला पर्यटक अपने परिजनों के साथ अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। पर्यटकों के परिजनों ने आगरा पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस की तत्काल सहायता एवं तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया। उप निरीक्षक पंकज पटेल, उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह, आरक्षी आशु एवं महिला आरक्षी सुलेखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *