भाजपा की जीत पर कमला नगर में भव्य श्रीराम आरती, सांसद नवीन जैन रहे मुख्य अतिथि

City/ STATE'S POLITICS आगरा उत्तर प्रदेश बीजेपी भाजपा भारतीय जनता पार्टी स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / जाहिद सलमानी 

आगरा। पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में सोमवार शाम कमला नगर स्थित श्रीराम चौक मंदिर में भव्य श्रीराम आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नवीन जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से भगवान श्रीराम की आरती कर देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे विधि-विधान और श्रद्धा भाव से संपन्न इस आयोजन में धार्मिक आस्था और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय श्रीराम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहां दीप प्रज्वलन और फूलों की सजावट ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

मुख्य अतिथि सांसद नवीन जैन ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी के चुनाव परिणाम भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण हैं। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताते हुए कहा कि पार्टी आगे भी जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पार्षद पंकज अग्रवाल, मनोनीत पार्षद अमित अग्रवाल, भाजपा नेत्री ममता शर्मा, वंश अग्रवाल, आशा अग्रवाल, दुष्यंत शर्मा, शैलू पंडित, शोभित शर्मा, आर्यन श्रीवास्तव, पूजा जैन, चंद्रेश गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *