आगरा में ब्रिक्स सहभागी देशों के चीफ जस्टिस समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का आगमन

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर्यटक

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के चीफ जस्टिस समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आगरा पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के आगमन को लेकर पर्यटन पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और ऐतिहासिक आगरा किले का भ्रमण किया।

ताजमहल पहुंचते ही प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सफेद संगमरमर की खूबसूरती और अद्भुत स्थापत्य कला को देखकर खासे उत्साहित नजर आए। ताजमहल के साये में सदस्यों ने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं और इन यादगार पलों को कैमरों में कैद किया।

इस दौरान गाइडों ने प्रतिनिधिमंडल को ताजमहल के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ इसकी बारीक पच्चीकारी, नक्काशी और स्थापत्य कला की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ताजमहल की वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का खासा ध्यान आकर्षित किया। ताजमहल का दीदार करने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक आगरा किले का भी भ्रमण किया। यहां सदस्यों ने मुगलकालीन स्थापत्य कला, ऐतिहासिक इमारतों और किले की भव्यता को करीब से देखा तथा आगरा के समृद्ध इतिहास को जाना।

प्रतिनिधिमंडल के आगरा दौरे को देखते हुए पर्यटन पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस की टीमें लगातार सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहीं। पूरे दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। आगरा की ऐतिहासिक विरासत और ताजमहल की बेमिसाल खूबसूरती से रूबरू होने के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अपने साथ ताजमहल और आगरा की यादगार तस्वीरें एवं खूबसूरत यादें लेकर रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *