आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा, यात्रियों को मिली गर्मी से राहत

आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान 

आगरा । भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस सेवा को “श्री यमुना शुद्धिकरण जन चेतना अभियान” एवं “राधा माधव नि:शुल्क जल सेवा” संस्था द्वारा संचालित किया गया। इस पहल के तहत स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रेलवे प्रशासन एवं सामाजिक संस्था द्वारा संयुक्त रूप से किए गए इस प्रयास को यात्रियों ने काफी सराहा। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को ठंडा पानी मिलने से बड़ी राहत महसूस हुई। स्टेशन परिसर में जल सेवा केंद्रों पर यात्रियों की लगातार भीड़ देखने को मिली।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से समय-समय पर जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नि:शुल्क जल सेवा के माध्यम से यात्रियों को न केवल राहत पहुंचाई गई बल्कि सामाजिक सहभागिता का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर मंडल वाणिज्य निरीक्षक आगरा फोर्ट श्री दुर्गा प्रसाद, उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) सहित सभी वाणिज्य कर्मचारी एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग करते हुए यात्रियों को पानी वितरित किया और लोगों से गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की। आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर सेवाओं को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *