जिम जा रही युवती से बीच सड़क मारपीट कमिश्नर के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश कमिश्नर पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में जिम जा रही एक युवती के साथ कथित तौर पर सरेराह मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद कार्रवाई के बजाय उस पर राजीनामे का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, उसने कुछ सपा नेताओं के दबाव में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का भी आरोप लगाया है।पीड़िता की शिकायत और उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शाहगंज थाने में फैजान, जुनैद समेत नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता का आरोप है कि 23 जून को नई मस्जिद, खवासपुरा इलाके में आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की, गला दबाया और मारपीट की। शिकायत के बावजूद पहले मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और समझौते के लिए दबाव बनाया जाता रहा। मामले के तूल पकड़ने और उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अब शाहगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *