मायके में रह रही पत्नी पर पति का चाकू से जानलेवा हमला

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। घायल महिला की पहचान कुंती के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते कुंती पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। वह ताजगंज की पुरानी सब्जी मंडी स्थित अपने भाई कालीचरण हलवाई के घर रह रही थी। इसी दौरान उसका पति रणबीर उर्फ रानो, निवासी नौमील पवा वाली, थाना डौकी, वहां पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई। आरोप है कि रणबीर ने चाकू निकालकर पत्नी पर हमला कर दिया।

Oplus_131072

घटना की सूचना मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हमले के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *