पावर ग्रिड से केबल चोरी, चालक 6 घंटे में गिरफ्तार

City/ STATE'S Cover Story CRIME Exclusive NATIONAL अभियान आगरा उत्तर प्रदेश कमिश्नर कानून जिलाधिकारी पुलिस प्रशासन वायरल शाशन / प्रशासन सोशल मीडिया स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट- मोनिश उद्दीन 

आगरा। थाना एकता पुलिस ने पावर ग्रिड स्टोर से अर्थिंग केबल चोरी के मामले का छह घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 54 फीट चोरी की गई अर्थिंग केबल बरामद की है।

 

पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर को पावर ग्रिड आगरा के प्रबंधक ने स्टोर से अर्थिंग केबल चोरी होने की तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को एनटीपीसी पावर ग्रिड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजू पुत्र बेताल सिंह, निवासी ग्राम नोफरी, थाना एकता के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी पावर ग्रिड में चालक का काम करता है। पूछताछ में उसने बताया कि करीब दो दिन पहले उसने स्टोर से अर्थिंग केबल चोरी कर दी थी और उसे दीवार के बाहर झाड़ियों में छिपा दिया था। सोमवार को वह केबल को बेचने के इरादे से घर ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

 

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह, उपनिरीक्षक नरेश भाटी, उपनिरीक्षक शिवेंद्र सिंह, कांस्टेबल जाकिर खां और कांस्टेबल हवा सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *