कांग्रेस सेवादल का ‘चलो घर की ओर’ अभियान, लोहामंडी में एकता और संगठन मजबूती का संदेश

City/ STATE'S Exclusive NATIONAL POLITICS आगरा उत्तर प्रदेश कांग्रेस स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान / मोहम्मद सुमेर

आगरा। कांग्रेस सेवादल आगरा के तत्वावधान में रविवार को लोहामंडी क्षेत्र में ‘चलो घर की ओर’ अभियान के अंतर्गत ध्वज वंदन एवं रवि मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसजनों ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने और समाज में एकता एवं सद्भाव का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम का आयोजन एवं मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज जैन बौहरा के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल आगरा के अध्यक्ष सचिन चौधरी ने की। इस दौरान शहज़ाद खान एवं दिनेश बाबू शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में तवरेश इस्लाम एवं दानिश का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में पार्टी के योगदान तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और जनसंपर्क आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ‘चलो घर की ओर’ अभियान के माध्यम से पुराने कांग्रेस परिवारों को दोबारा संगठन से जोड़ने और आमजन के बीच पहुंच बढ़ाने की अपील की गई।

मनोज जैन बौहरा ने कांग्रेसजनों से संगठन को मजबूत करने तथा भाईचारे, आपसी सहयोग और सद्भाव का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने और जनता के बीच संवाद बनाए रखने पर जोर दियाकार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में प्रभावी कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए तथा सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जांच एजेंसियों की निष्पक्षता और जवाबदेही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन राम वकील धाकरे ने किया। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार कैम, अनिल शर्मा, अनुज शिवहरे, मधुरिमा शर्मा, लता कुमारी, अनिल मौर्य, अमीचंद जाटव, विजय शर्मा, लक्ष्मी नारायण सिंह, सी.एम. पराशर, राजीव गुप्ता, यशपाल राना, रमेश पहलवान, अनिल विधोलिया, अहमद हसन, सोनू कन्नौजिया, धर्मेंद्र सिंह, सचिन ऋषि, दानिश सिद्दीकी, संजय पंडित, विमल चौहान, फैजल जाफरी, धर्मेंद्र शर्मा, विकास पलवार, पी.सी. नरवार, रश्मि सिंह, सुभाष बासवाला, हरिओम आनंद, वाशू अग्रवाल, आशीष प्रिंस, दिलीप वर्मा, रवि जैन, प्रशांत कुमार, राकेश वर्मा, अरविंद सिंह, सरदार हरविंदर सिंह, राकेश बघेल, मोहम्मद फिरोज, हाजी सलीम, नीलोफर बानो, हरीश शर्मा, राजा भाई, दीपक शर्मा, योगेश पाराशर, गुड्डू भाई, दीपक कुमार, बासित अंसारी सहित अनेक कांग्रेसजन एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने और समाज में एकता एवं भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *