आगरा में राम मंदिर चढ़ावा-चंदा विवाद पर कांग्रेस का हंगामा

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश कानून पुलिस प्रशासन प्रदर्शन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

 

आगरा। राम मंदिर चढ़ावा और कथित चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर मंगलवार को आगरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उस समय हंगामे में बदल गया, जब पुलिस ने प्रस्तावित पैदल मार्च को शुरू होने से पहले ही रोक दिया। जैन मंदिर से मनकामेश्वर मंदिर तक निकाले जाने वाले मार्च को अनुमति न होने का हवाला देते हुए पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की कार्रवाई का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विरोधस्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ता जैन मंदिर परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

काफी देर तक चले गतिरोध के बाद पुलिस हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को वापस लेकर मौके पर पहुंची, जिसके बाद कांग्रेस ने अपना धरना समाप्त कर दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर चढ़ावा और कथित चंदा मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराते हुए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। वहीं पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति पैदल मार्च और जुलूस निकालने का प्रयास किया जा रहा था, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। फिलहाल इस प्रदर्शन के बाद आगरा की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *