मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान बना युवाओं की सफलता की नई पहचान

City/ STATE'S अभियान आगरा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। योजना के माध्यम से जनपद आगरा के अनेक युवाओं ने अपना स्वरोजगार स्थापित कर न केवल आर्थिक सशक्तिकरण हासिल किया है, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। इसी क्रम में परमहंसपुरा, सीओडी, आगरा निवासी योगेश कुमार ने योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू किया। उन्होंने बताया कि पहले अधिक ब्याज दर के कारण बैंक ऋण लेना मुश्किल था, लेकिन मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से सहायता मिलने के बाद उन्होंने सफलतापूर्वक अपना स्वरोजगार स्थापित किया। आज वे आत्मनिर्भर हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं।

वहीं सराय मलूकचंद, सेवला निवासी राजेश कुमारी ने भी इस योजना का लाभ उठाकर अपना उद्यम शुरू किया। उन्होंने बताया कि सरकारी सहायता मिलने से कम लागत में व्यवसाय प्रारंभ करना संभव हुआ। वर्तमान में वे सफलतापूर्वक अपना कार्य संचालित कर रही हैं और परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, आगरा ने बताया कि योजना का उद्देश्य शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि जनपद के अधिक से अधिक पात्र युवाओं को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ उठाकर अपना उद्यम स्थापित करें और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *