तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर
आगरा। जनपद में 08 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ एवं डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) वितरण कार्यक्रम का आयोजन आरबीएस डिग्री कॉलेज, खंदारी स्थित राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वाराणसी के ट्रेड सेंटर में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर भी किया जाएगा। आगरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य सहित जनपद के जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत के साथ डीबीटी वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। यह योजना शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।





