खैरागढ़ में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष: दो भाइयों के परिवारों में चले लाठी-डंडे

City/ STATE'S CRIME आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा। खैरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव कैथोली में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद शनिवार को फिर हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात ही मामले को लेकर थाना खैरागढ़ में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके बावजूद शनिवार सुबह दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है और इससे पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। इस बार हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं।

घटना के बाद एक पक्ष ने 15 लोगों के खिलाफ थाना खैरागढ़ में तहरीर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *