सड़क पर ऑटो से स्टंटबाजी पड़ी महंगी वायरल वीडियो के बाद यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश यातायात वायरल

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में सड़क पर ऑटो से खतरनाक स्टंट करना चालक को भारी पड़ गया। स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आगरा यातायात पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।वायरल वीडियो में ऑटो चालक सड़क पर लापरवाही से स्टंट करता दिखाई दे रहा है। स्टंट के दौरान चालक वाहन सहित सड़क पर गिर गया, जिससे न केवल उसकी बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ गई।

वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने ऑटो चालक की पहचान कर उसके खिलाफ 5,000 रुपये का चालान किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर स्टंटबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या लापरवाही न करें, क्योंकि इससे स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *