चलने में असमर्थ बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर पहुंचाया सुरक्षित स्थान

City/ STATE'S आरपीएफ उत्तर प्रदेश मथुरा रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

मथुरा। गुरु पूर्णिमा एवं मुड़िया मेला-2026 के दौरान मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (RPF) ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। चलने-फिरने में असमर्थ एक बुजुर्ग महिला यात्री की सहायता के लिए रेल सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त ए. के. वर्मा स्वयं आगे आए और महिला को गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को मथुरा जंक्शन स्टेशन पर बुजुर्ग महिला प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में असमर्थ थीं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए सहायक सुरक्षा आयुक्त ए. के. वर्मा ने अन्य RPF जवानों के साथ मिलकर महिला को गोद में उठाया और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। रेल सुरक्षा बल की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से महिला यात्री और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली तथा रेलवे प्रशासन और RPF टीम का आभार व्यक्त किया।उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा एवं मुड़िया मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मथुरा जंक्शन पर रेल सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग, स्काउट्स एवं गाइड्स सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी समन्वय के साथ लगातार सेवा में जुटे हुए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और मानवीय सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *