आगरा में अजय राय का भाजपा पर हमला, चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल

City/ STATE'S Cover Story Exclusive NATIONAL POLITICS आगरा इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश सरकार बीजेपी भाजपा भारतीय जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / इस्लाम अब्बास 

आगरा। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अजय राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर गंभीर सवाल उठाए और उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में अब तक हुए सभी चुनावों को रद्द किया जाना चाहिए। अजय राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त की बेटी और दामाद की पोस्टिंग को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्ति जताई। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस अपने दमखम पर चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। सीटों और गठबंधन समेत अन्य राजनीतिक फैसलों पर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। अयोध्या में चंदे से जुड़े विवाद को लेकर भी अजय राय ने सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा—“दूध की रखवाली बिल्ली को।” अजय राय के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगरा दौरे के दौरान अजय राय ने भाजपा सरकार और चुनाव व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष रखा। उनके बयानों से साफ है कि कांग्रेस आने वाले चुनावों को लेकर सरकार और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक रूप से प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *