तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान
आगरा। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) को पुलिस लाइन स्थित प्रशांत मेमोरियल हॉल में पुलिस पेंशनरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अपर पुलिस आयुक्त ने प्रत्येक मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना और उनके प्रति विभाग की जिम्मेदारी को मजबूत करना रहा।

इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पेंशनरों से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।





