तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर
आगरा। ताजमहल घूमने आए एक पर्यटक परिवार के लिए रविवार का दिन हादसे में बदल गया। ताजमहल के पूर्वी एग्जिट गेट के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें पर्यटक परिवार के सदस्यों और बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक की तेज गति और टक्कर की पूरी घटना कैद होने की बात कही जा रही है।

हादसे के बाद ताजमहल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बाहरी नंबर की बाइक ताजमहल के प्रतिबंधित/संवेदनशील क्षेत्र तक कैसे पहुंची? ताजमहल क्षेत्र में पहले ओला बाइक और अब रैपिडो बाइक की आवाजाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्र में बाहरी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी की जरूरत बताई जा रही है।

पर्यटक परिवार के साथ हुए हादसे के बाद ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की निगरानी को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि संबंधित सुरक्षा और पुलिस एजेंसियां इस मामले में क्या कार्रवाई करती हैं और ताजमहल क्षेत्र में बाहरी वाहनों की एंट्री को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।





