चलती बस बनी आग का गोला, 20 यात्रियों ने समय रहते बचाई जान

City/ STATE'S आग उत्तर प्रदेश फायर विभाग

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

प्रयागराज। प्रयागराज में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। कोरांव से प्रयागराज आ रही एक यात्री बस करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के कुछ ही सेकंड बाद बस में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिरकर जलकर खाक हो गई। हादसे के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे। चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में केवल एक महिला को मामूली चोट आई, जबकि बाकी सभी यात्री सुरक्षित बच गए। बस चालक के मुताबिक, स्टेयरिंग जाम होने के कारण बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *