ताजमहल पहुंचे पर्यटकों को ताज सुरक्षा पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड से सतर्क

City/ STATE'S अभियान आगरा उत्तर प्रदेश ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर्यटक

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में चलाए जा रहे “साइबर जागरूकता अभियान” के तहत मंगलवार को थाना ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) ने ताजमहल पहुंचे पर्यटकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

कोल्हापुर (महाराष्ट्र) से आए पर्यटकों के समूह का ताज सुरक्षा पुलिस ने स्वागत करते हुए उन्हें डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल तथा उत्तर प्रदेश साइबर पुलिस वेबसाइट के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही ताजमहल से संबंधित आवश्यक सुरक्षा एवं पर्यटन संबंधी जानकारी भी साझा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने पर्यटकों से किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की और साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या संबंधित पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।पर्यटकों ने ताज सुरक्षा पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान यात्रियों की सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अभियान में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु तथा महिला आरक्षी शिखा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *