तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना
आगरा। मलपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 60 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने ट्रक समेत दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, पंजाब के जिरकपुर से गोरखपुर भेजी जा रही शराब की खेप को स्क्रैप की आड़ में तस्करी कर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान ट्रक से 492 पेटी यानी 12,108 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।मौके से ट्रक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और ₹4,200 नकद भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने बताया कि गोरखपुर पहुंचने के बाद सरगना राहुल आगे की डिलीवरी के निर्देश देने वाला था।फिलहाल कमिश्नरेट पुलिस पूरे गिरोह, सप्लाई चेन और तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।





