आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 17 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे गए

City/ STATE'S Health आगरा उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान 

आगरा। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को बड़ा विशेष अभियान चलाया। आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए विभागीय टीमों ने 17 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। यह अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी आगरा के निर्देश पर चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) आगरा के नेतृत्व में गठित टीमों ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खाद्य तेल एवं घी की गुणवत्ता की जांच की।

अभियान के दौरान रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, सरसों तेल, घी, ग्राउंडनट ऑयल, सनफ्लॉवर ऑयल, कच्ची घानी सरसों तेल और नारियल तेल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। जांच के दौरान संदिग्ध पाए गए लगभग 9 किलोग्राम/लीटर खाद्य तेल और घी को विभाग ने जब्त कर लिया। जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत 2,521 रुपये बताई गई है।

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि जनपदवासियों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *