शिक्षक रत्न से सम्मानित होंगे 21 शिक्षक

City/ STATE'S EDUCATION आगरा उत्तर प्रदेश शिक्षा

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट – मोनिश उद्दीन 

आगरा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए ऑल प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (आप्टा) की ओर से ‘शिक्षक रत्न 2026’ सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस समारोह में आगरा मंडल के 21 चयनित शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा।संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक के दौरान आप्टा के पदाधिकारियों ने ‘शिक्षक रत्न 2026’ कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन 13 सितंबर को संजय प्लेस स्थित हॉलिडे इन होटल के हॉल में किया जाएगा।कार्यक्रम संयोजक एवं आप्टा के संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ऐसे शिक्षकों को सम्मानित और प्रोत्साहित करना है, जो अपने शिक्षण कार्य से आगे बढ़कर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी उद्देश्य के तहत इस वर्ष आगरा मंडल से 21 शिक्षकों का चयन किया गया है।शिक्षकों के चयन के लिए गठित आठ सदस्यीय टीम ने विभिन्न मानकों के आधार पर उनके कार्यों का मूल्यांकन किया। इसमें शिक्षकों के पिछले वर्षों के शैक्षणिक कार्य, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, विद्यार्थियों के प्रति व्यवहार, समर्पण, मेहनत और बच्चों को बेहतर दिशा देने में उनकी भूमिका को प्रमुखता दी गई।
आप्टा के महासचिव मुकेश मीरचंदानी और कोषाध्यक्ष वैभव गर्ग ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की मजबूत नींव हैं। एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य को भी दिशा देता है। ऐसे शिक्षकों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायी है। समारोह के जरिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को मंच देने के साथ ही अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
पोस्टर विमोचन के दौरान डॉ. सुनील उपाध्याय, डॉ. मोहित दीक्षित, उमेश टिन्ना, नितिन मित्तल, राजकुमार गुप्ता, अनिल राजवानी, अश्विनी कुमार, पीयूष गर्ग सहित आप्टा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।13 सितंबर को होने वाले समारोह में चयनित 21 शिक्षकों को ‘शिक्षक रत्न 2026’ सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *