शिक्षक दिवस पर आगरा में सपा ने जगह-जगह आयोजित किए सम्मान समारोह

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर आगरा की ओर से महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षक सम्मान समारोह एवं गोष्ठियों का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों का सम्मान कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में हजारों प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों को बंद करने का फैसला शिक्षा विरोधी है। उन्होंने कहा कि स्कूल बंद होने से गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर सीधा असर पड़ा है। समाजवादी पार्टी इस फैसले का लगातार विरोध करती रही है और आगे भी शिक्षकों एवं छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। शब्बीर अब्बास ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में बंद किए गए सभी प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों को दोबारा खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा को बोझ नहीं बल्कि अधिकार मानती है। हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रत्येक शिक्षक को सम्मान एवं सुरक्षा मिलनी चाहिए।

शिक्षक सम्मान अभियान के तहत आगरा में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सतीश चाहर के नेतृत्व में आगरा कॉलेज के सामने मनसा देवी प्राइमरी स्कूल गोकुलपुरा, राहुल शाक्य के नेतृत्व में गुरुद्वारे के बराबर नवज्योति स्कूल बल्केश्वर, ऋतिक प्रजापति के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय कछपुरा, जीशान अहमद के नेतृत्व में सुभाष पार्क, प्रमोद यादव के नेतृत्व में आर्य कन्या पाठशाला जूनियर हाईस्कूल माईथान तथा मीना वर्मा के नेतृत्व में घटिया आजम खां एवं प्राथमिक विद्यालय हन्ना गली छिपिटोला में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और शिक्षकों के सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रमों में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता और शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *